Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, CM साय ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी। दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से 67 लाख 38 हजार 217 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 रुपए की सहायता राशि अंतरित की गई।

प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू है। योजना का लाभ लेने के लिए 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से पात्र 70 लाख 9 हजार 578 महिलाओं को पहली किस्त 10 मार्च 2024 को जारी की गई थी। योजना के तहत हर माह डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में भेजी जाती है।

Mahtari Vandan Yojana

राज्य सरकार के अनुसार इस योजना से महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। साथ ही कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं की रोकथाम में भी यह योजना सहायक साबित हो रही है।

योजना की शुरुआत से अब तक 31 किस्तों के माध्यम से 20 हजार 75 करोड़ 71 लाख रुपए की सहायता राशि वितरित की जा चुकी थी। 32वीं किस्त जारी होने के बाद कुल भुगतान बढ़कर 20 हजार 708 करोड़ 11 लाख रुपए हो गया है।

अक्टूबर 2026 की किस्त के लिए अद्यतन रिकॉर्ड के अनुसार 68 लाख 52 हजार 661 महिलाएं पात्र थीं। इनमें से ई-केवाईसी और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने वाली 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को इस बार योजना का लाभ मिला।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *