रायपुर में खारून नदी के पास अमलेश्वर में २ महीने की जीवित बच्ची मिली है.बच्ची को सुबह टहलते हुए लोगों ने झाड़ियों में पड़ा हुआ देखा .जिसके बाद इमरजेंसी हेल्पलाइन में सूचना दी .जिसके बाद डायल 108 की टीम ने बच्ची को अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है .मामले की जाँच पुलिस कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर के सामने डीह रोड़ पर एक युवक को ए झाड़ियों के बीच से कुछ आवाज आई। वहां उन्होंने देखा तो एक थैले के भीतर कपड़े में बच्चे बंधी हुईं थी। वह रो रही थी। उन्होंने फौरन अपने दोस्तों और पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी। इस बीच बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला गया।
खारून नदी के पास मिली २ महीने की बच्ची ,सुबह टहलते हुए लोगों को झाड़ियों में दिखी , डायल 108 ने मेकाहारा में भर्ती कराया
