marrकोरबा जिले में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।मृतका का नाम रोशनी साहू (29) है जो गेवरा कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। मंगलवार को उसका शव बेडरूम में कपड़े के फंदे से लटकता मिला है। यह पूरी घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। रोशनी साहू SECL गेवरा के इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सीताराम साहू की बेटी है।
रोशनी की शादी तीन-चार साल पहले हुई थी। विवाह के एक साल बाद ही वह ससुराल से मायके आ गई थी। घटना वाले दिन रोशनी के परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उनके पिता ने आखिरी बार दोपहर करीब 3 बजे फोन पर बात की थी। शाम को जब वे घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से पिछले दरवाजे से घर के अंदर आने पर उन्हें बेटी का शव पंखे से लटकता मिला।
रौशनी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार वाले उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे , रौशनी अपने परिवार की इकलौती बेटी उसके अलाव औसके २ भाई थे , इस घटना से परिजनों करो रो रो कर बुरा हाल है
