Bank Jobs: केनरा बैंक में 3500 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम करना होगा ये काम

bank job

Bank Jobs: केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित बैंक शाखाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और इंटरव्यू के बिना मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क

  • एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।
  • अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क देना होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु – 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 28 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा के ज्ञान की जांच की जाएगी।

स्टाइपेंड

चयनित अप्रेंटिस को हर महीने 16,650 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनएटीएस पोर्टल www.canarabank.bank.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • करियर या भर्ती सेक्शन में जाएं।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *