अंबिकापुर: उपसरपंच चुनाव के दौरान दो गुटों में जमकर मार पीट 

ambikapur news:  मैनपाट के ग्राम कुदारीडीह में उपसरपंच चुनाव के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह विवाद आपसी रंजिश के कारण हुआ, जिसमें अखिलेश यादव और भीमन यादव के समर्थक आमने-सामने आ गएजानकारी के मुताबिक, ग्राम कुदारीडीह में उपसरपंच चुनाव के दौरान दोनों गुटों के बीच बहस हुई, जो बाद में झूमाझटकी और मारपीट में बदल गई. वीडियो में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने कमलेश्वरपुर थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. घटना कल शाम की बताई जा रही है, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *