रायपुर रेलवे स्टेशन में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया , जहाँ एक युवक चलती ट्रेन के सामने गिर गया और ट्रेन की चपेट में उसकी दर्दनाक मौत हो गई . हादसा इतना भयानक थ कि युवक का शरीर २ हिस्सों में बंट गया .
जानकारी के अनुसार युवक अचानक पटरी में जा गिरा और ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर हे उसकी मौत हो गई .हादसे के बाद मौजूद यात्रियों में हडकंप मच गया .सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
रायपुर : चलती ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत , रायपुर रेलवे स्टेशन में हुआ हादसा
