CG School Accident: सरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, 3 बच्चे घायल; 1 की हालत गंभीर

CG School Accident: दुर्ग जिले के रसमड़ा क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मंगलवार को परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएं संस्कृत विषय की त्रैमासिक परीक्षा दे रहे थे, तभी अचानक कमरे की छत का प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर गिर गया। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए, जिनमें एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय कक्षा में करीब 50 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान छत का प्लास्टर अचानक गिरने से कमरे में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर तीन टांके लगाए हैं। वहीं, अन्य दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने भेजा जांच दल

हादसे के बाद कुछ समय के लिए परीक्षा प्रभावित हुई। स्कूल प्रबंधन ने घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच दल को स्कूल भेजा है। जांच टीम स्कूल भवन की स्थिति, छत की खराबी और मरम्मत से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *