CG Scholarship 2026: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, नए आवेदकों का होगा पंजीयन

Scholarship

CG Scholarship 2026: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए SC, ST और OBC वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 12वीं और उससे ऊपर की पढ़ाई कर रहे पात्र विद्यार्थी विभाग के निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

विभाग के अनुसार पुराने विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति रिन्यूअल की प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। वहीं नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

tcw

आधार से लिंक खाते की जानकारी अनिवार्य

नए आवेदकों के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपने सक्रिय और आधार से लिंक बैंक खाते की सही जानकारी देनी होगी, ताकि छात्रवृत्ति की राशि बिना किसी परेशानी के सीधे खाते में पहुंच सके।

Scholarship 2026

आय सीमा निर्धारित

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के पालकों की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पालकों की वार्षिक आय सीमा 1 लाख रुपये तय की गई है।

 CG Scholarship

विभाग ने सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों के आवेदनों का समय पर सत्यापन और स्वीकृति सुनिश्चित करें, ताकि पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *