CG Murder: शराब पीकर घर से निकल जाती थी GF, इसलिए BF ने कर दिया मर्डर; फिर  सेप्टिक टैंक में छिपाया शव

CG Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों के बीच शराब पीने और घर छोड़कर चले जाने की बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों के बीच शराब पीने और घर छोड़कर चले जाने की बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका संतोषी करीब दो वर्षों से मनोज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। संतोषी के पति की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी, जबकि आरोपी मनोज की पत्नी का भी निधन हो चुका था।

शराब पीने की थी आदत

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संतोषी शराब पीने की आदी थी और अक्सर बिना बताए घर से बाहर चली जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

घटना वाले दिन भी कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर आरोपी ने डंडे से संतोषी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद वह खाना बनाने लगा। खाना खाने के बाद जब उसने देखा कि संतोषी के शरीर में कोई हलचल नहीं है, तो घबराकर शव को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में छिपा दिया और फरार हो गया।

रक्षाबंधन के बाद परिजनों को हुआ शक

रक्षाबंधन पर संतोषी मायके नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। भाइयों ने आरोपी मनोज से पूछताछ की, जिस पर उसने बताया कि संतोषी दो दिन पहले अपने घर चली गई है।

कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर 19 सितंबर को परिजन मनोज के घर पहुंचे। वहां घर में ताला लगा मिला और मनोज भी गायब था। घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से तेज बदबू आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सेप्टिक टैंक से मिला महिला का शव

पुलिस और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया, जहां से एक सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शव की पहचान संतोषी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मोबाइल लोकेशन से अंबिकापुर में दबोचा

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की मोबाइल लोकेशन अंबिकापुर में मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोरबा ले आई।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *