CG News: 6000 की उधारी पर 18000 ब्याज मांगा, नहीं देने पर पति-पत्नी ने युवक का रेता गला

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ब्याज के पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 6 हजार रुपए की उधारी पर 18 हजार रुपए ब्याज मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला और कलाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता सरिता साहू ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले घरेलू जरूरत के लिए उसने तहरून निशा से 6 हजार रुपए उधार लिए थे। उसका कहना है कि मूलधन की राशि पहले ही लौटा दी गई थी। इसके बावजूद 27 सितंबर की रात तहरून निशा और उसका पति राजू पठान उनके घर पहुंचे और 18 हजार रुपए ब्याज की मांग करते हुए विवाद करने लगे।

युवक ने पैसे देने के लिए कुछ समय मांगा

सरिता के अनुसार, उसने पैसे देने के लिए कुछ समय मांगा, जिसके बाद दोनों वहां से चले गए। लेकिन रात करीब 11 बजे पति-पत्नी दोबारा घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर बाहर बुलाया।

बाहर आने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोप है कि राजू पठान ने धारदार हथियार से अनिल साहू के गले और दोनों कलाई पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सरिता के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हमले में अनिल साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गले और कलाई में गहरे घाव आए हैं। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *