Raipur Triple Murder: रायपुर में ट्रिपल मर्डर; पत्नी और 2 बच्चों की खौफनाक हत्या, खुद को भी मारा चाकू

Raipur Triple Murder: रायपुर के माना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह खौफनाक और दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। डूमरतराई स्थित साहूपारा में एक व्यक्ति ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। (रायपुर ट्रिपल मर्डर)

 

पत्नी और 2 बेटों पर चाकू से हमला (Dumartarai Triple Murder)

 

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बालोद जिले के रहने वाले भुनेश्वर साहू (34) के रूप में हुई है, जो किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला किया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद उसने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गया। (डूमरतराई ट्रिपल मर्डर)

मृतकों की पहचान (Raipur Triple Murder)

मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति भुनेश्वर(34) साहू गंभीर रूप से घायल है।

 

चरित्र शंका को लेकर विवाद

 

डूमरतराई के साहू पारा में परिवार रहता था। रविवार सुबह घर के भीतर चरित्र पर शंका की बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान भुनेश्वर साहू ने पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया।

 

मौके पर पुलिस और FSL टीम

 

घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस घर के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *