Raipur Open Jail: रायपुर में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई सेंटर और ब्यूटी पार्लर से मिलेगा रोजगार

Raipur Open Jail: छत्तीसगढ़ में महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहल की गई है। रायपुर सेंट्रल जेल में प्रदेश की पहली महिला ओपन जेल शुरू की गई है। यहां महिला बंदियों को रोजगार से जोड़ने के साथ सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया जाएगा।

महिला ओपन जेल का शुभारंभ

रायपुर सेंट्रल जेल में शनिवार को जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने महिला ओपन जेल का शुभारंभ किया। इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा सहित जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

25 महिला बंदियों को मिलेगी सुविधा

जेल प्रशासन के अनुसार, महिला ओपन जेल में शुरुआत में 25 महिला बंदियों को रखा जाएगा। यहां रहने वाली महिलाएं दिन में रोजगार से जुड़े कार्यों के लिए जेल परिसर से बाहर जा सकेंगी और शाम को वापस लौटेंगी।

Raipur Open Jail: छत्तीसगढ़ में महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहल की गई है। रायपुर सेंट्रल जेल में प्रदेश की पहली महिला ओपन जेल शुरू की गई है। यहां महिला बंदियों को रोजगार से जोड़ने के साथ सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया जाएगा।

सिलाई सेंटर और ब्यूटी पार्लर में मिलेगा काम

महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेल के बाहर स्थित परिसर में सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों की बिक्री केंद्र शुरू किए गए हैं। इसके अलावा रोजगार के अन्य विकल्प भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

जेल प्रशासन का उद्देश्य है कि महिला बंदियों को कौशल प्रशिक्षण और काम के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके, ताकि वे सजा पूरी होने के बाद बेहतर जीवन शुरू कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *