Raipur Flood: रायपुर में भयंकर बाढ़, कई गांव डूबे; छतों पर रहने को मजबूर लोग

Raipur Flood: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते रायपुर से लगे कई ग्रामीण इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। करीब 48 घंटे से जारी बारिश के कारण दतरेंगा, अकोला और बाना गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। कई घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ रही है।

जलभराव के कारण गांवों में आने-जाने वाले कई रास्ते बंद हो गए हैं। अकोला गांव का संपर्क मार्ग पानी में डूबने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, रायपुर-दुर्ग मार्ग पर स्थित अकोला पुल भी पानी से घिर गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चलते गांवों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और हालात पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *