Rajim Flood: राजिम में उफान पर त्रिवेणी संगम, जलमग्न हुआ कुलेश्वरनाथ मंदिर; NH पर 4 फीट पानी

Rajim Flood: छत्तीसगढ़ में लगातार हुई बारिश के बाद राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पैरी, सोंढूर और महानदी के उफान पर होने से संगम क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी बढ़कर नेशनल हाईवे तक पहुंच गया है, जिससे कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

बाबा कुलेश्वरनाथ मंदिर पूरी तरह जलमग्न

त्रिवेणी संगम के बीच स्थित भगवान बाबा कुलेश्वरनाथ का प्राचीन मंदिर पूरी तरह पानी से घिर गया है। जलस्तर इतना बढ़ गया है कि मंदिर के चबूतरे के ऊपर से पानी बह रहा है और नंदी महाराज की प्रतिमा भी पानी में डूब गई है।

kuleshwar mahadev

आश्रम भी पानी में घिरे

बढ़ते जलस्तर के कारण त्रिवेणी तट पर स्थित लोमश ऋषि आश्रम भी जलमग्न हो गया है। वहीं, उमेशनंद गिरी जी के आश्रम के चारों ओर भी पानी भर गया है, जिससे वहां आवागमन प्रभावित हुआ है।

नेशनल हाईवे पर 4 फीट पानी

राजिम के मुख्य चौराहे और नेशनल हाईवे पर करीब 4 फीट तक पानी भर गया है। सड़क पर पानी आने से यातायात प्रभावित हुआ है और कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों व जलमग्न क्षेत्रों की ओर नहीं जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *