कोरबा के सीएसईबी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।जहाँ एक भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया । हादसे में युवक का पैर टूट गया और सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं है

घटना में रमेश कुमार पथरीपारा का रहने वाला है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। देर रात काम से घर लौटते समय यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी वीरा सिंह के अनुसार, घायल युवक करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। उसकी हालत इतनी खराब थी कि उसे बाइक पर ले जाना संभव नहीं था। राहगीरों ने कई बार 108 और 112 को फोन किया, लेकिन कोई भी एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची।
