सरगुजा जिले के करांकी गांव में जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण डबरी की तरफ जाने के लिए निकला था जहाँ वो जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार को नहीं देख पाया। जिससे करंट की चपेट में आकर झुलस जाने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना लुंड्रा थानाक्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम करांकी निवासी राम लाल गोंड (50) रविवार की सुबह घर से निकलकर किसी काम से डबरी की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसका पैर जमीन पर गिरे हुए हाईटेंशन तार पर पड़ गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही ग्रामीण करंट लगने से गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
करंट से झुलसकर ग्रामीण की मौत , हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा
