Asian Games 2026: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय निशानेबाजों की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। तीनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसी उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।
ओपी चौधरी ने रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
