CG Excise Transfer: आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला; देखें लिस्ट

CG Excise Transfer: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी (DEO), सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADO), आबकारी उपनिरीक्षक, हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल, क्लर्क, ड्राइवर और चपरासी समेत 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नई पदस्थापनाओं के तहत कई जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

12 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला

जारी आदेश के अनुसार 12 जिला आबकारी अधिकारियों (डीईओ) और 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (एडीईओ) का तबादला किया गया है। इसके अलावा 57 आबकारी उपनिरीक्षकों की भी नई पदस्थापना की गई है।

कर्मचारियों की भी बदली पोस्टिंग

आदेश में केवल अधिकारियों ही नहीं, बल्कि फील्ड और कार्यालयीन कर्मचारियों के तबादले भी शामिल हैं। विभाग ने 39 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल, 12 क्लर्क तथा 14 ड्राइवर और चपरासी की भी नई पदस्थापना की है।

कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

नई सूची के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, नारायणपुर सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें कुछ स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जबकि कुछ कर्मचारियों का तबादला स्वयं के व्यय पर किया गया है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *