Raipur News: रायपुर की रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची और बिना स्वीकृत नक्शे के बनाए गए मकानों पर कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम ने कॉलोनी के करीब 40 मकान मालिकों को पहले नोटिस जारी किया था। आरोप है कि इन मकानों का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया है। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निगम अमला मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रहा है।
पुलिस बल तैनात
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल नगर निगम की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन को लेकर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।
