पीएम मोदी आ सकते है 30 मार्च को छत्तीसगढ़ ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान बिलासपुर में उनकी आमसभा भी हो सकती है। इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण और भूमिपूजन भी करेंगे।पीएम मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को अफसरों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। जिसमें उन्हें आयोजन की तैयारी को लेकर जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

बताया जा रहा है कि जिले के बिल्हा ब्लॉक स्थित मोहभट्‌ठा में उनकी आमसभा होगी। उनके आगमन को लेकर अफसरों ने मोहभट्‌ठा जाकर सभास्थल का जायजा भी ले चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के सिलसिले में कलेक्टर ने शुक्रवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में अफसरों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी विभागीय प्रमुख अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *