CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ने लगा मानसून, आज हल्की बारिश के आसार; रायपुर में बढ़ेगा तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। अगले दो दिनों तक भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यहां सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। सबसे अधिक 80-80 मिलीमीटर बारिश बड़े बचेली और कोंटा में रिकॉर्ड की गई।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में बादल छाए रहेंगे

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

सीजन में सामान्य से 4% कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 4 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और कमजोर पड़ सकती हैं, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *