CG Teacher Vacancy: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जा सकती है। नियुक्ति की जिम्मेदारी संबंधित जिले की प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की होगी।
कुल 1812 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में कुल 1812 संविदा पद शामिल हैं। इनमें सहायक शिक्षक के 590 पद, प्रयोगशाला सहायक के 170 पद, शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद और व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन का लिंक सितंबर महीने में स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा।
व्याख्याता और प्रधानपाठक के 511 पद
व्याख्याता और प्रधानपाठक के पदों पर कुल 511 भर्तियां की जाएंगी। इनमें व्याख्याता हिन्दी के 51, अंग्रेजी के 65, संस्कृत के 47, भूगोल और अर्थशास्त्र के 5, इतिहास और राजनीति के 6, सामाजिक विज्ञान के 52, गणित के 49, जीव विज्ञान के 39, वाणिज्य के 104, रसायन के 44 और भौतिक के 53 पद शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27 और पूर्व माध्यमिक शाला के 24 पदों पर भर्ती होगी।
शिक्षक और अन्य पदों पर 1301 भर्ती
शिक्षक और अन्य पदों के लिए कुल 1301 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें सहायक शिक्षक के 590, शिक्षक हिन्दी और संस्कृत के 34, शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक विज्ञान के 56, शिक्षक गणित के 68, व्यायाम शिक्षक के 50, ग्रंथपाल के 60, शिक्षक कम्प्यूटर के 40 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पद शामिल हैं।
सहायक शिक्षक के पद सबसे ज्यादा
पदों की संख्या के अनुसार इस भर्ती में सबसे अधिक अवसर सहायक शिक्षक पद के लिए हैं। सहायक शिक्षक के 590 पद रखे गए हैं। इसके बाद प्रयोगशाला सहायक के 170 और शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद हैं। व्याख्याता पदों में वाणिज्य विषय के सबसे ज्यादा 104 पद हैं।
योग्यता और फीस
विभाग ने फिलहाल केवल संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क, सिलेबस और परीक्षा योजना की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सभी जानकारी मिल सकेगी।


