CG News: CISF कैंप में राइफल साफ करते समय चली 2 गोलियां, प्रधान आरक्षक की मौत

CG News, Dantewada CISF Jawan Death, Bacheli CISF camp, दंतेवाड़ा CISF जवान की मौत, राइफल साफ करते CISF जवान की मौत, AK-47 Firing,

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित CISF कैंप में बड़ा हादसा हो गया। सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए, जिससे CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बचेली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय प्रधान आरक्षक दत्तात्राया बचेली स्थित CISF कैंप के 10-11 A कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में अपनी AK-47 सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से दो गोलियां चल गईं, जो उन्हें लग गईं। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद साथी जवान उन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रधान आरक्षक महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के निवासी थे और बचेली CISF कैंप में पदस्थ थे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हादसे के बाद शव को अपोलो अस्पताल की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी बचेली पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *