Korba Murder: डंबल से सिर कुचलकर पत्नी का मर्डर, घर बनाने की बात पर भड़का पति

Korba Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच घर बनाने को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। गुस्से में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर सीमेंट के डंबल से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी रमेश डोंगरे (40) अपनी पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ शांति बस्ती के वार्ड नंबर-9 में रहता था। दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद रमेश अपनी पत्नी के घर में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह नया घर बनाकर वहां रहने की बात कह रहा था, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घर बनाने की बात पर भड़का पति

बुधवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रमेश ने गुस्से में घर में रखे सीमेंट के डंबल से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। हमला इतना गंभीर था कि बंधन कुंवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दोनों की थी दूसरी शादी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रमेश ने पहली पत्नी को छोड़ने के बाद बंधन कुंवर से विवाह किया था। वहीं बंधन कुंवर की भी यह दूसरी शादी थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी और वे घर में अकेले रहते थे।

सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *