CGPSC Interview 2026: CGPSC अभ्यर्थी ध्यान दें, इस दिन होगा मॉक इंटरव्यू, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

CGPSC

CGPSC Interview 2026: CGPSC राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ने ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निःशुल्क मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम 12 और 13 सितंबर को फुंडहर स्थित नेतृत्व साधना केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार जैसा माहौल उपलब्ध कराकर उनकी तैयारी को बेहतर बनाना है।

मॉक इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से विशेषज्ञों द्वारा वास्तविक इंटरव्यू की तरह प्रश्न पूछे जाएंगे। इस दौरान उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संवाद शैली, उत्तर देने की क्षमता और प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे उन्हें वास्तविक इंटरव्यू का अनुभव मिल सके।

प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा फीडबैक

मॉक इंटरव्यू पूरा होने के बाद विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर विस्तृत फीडबैक और आवश्यक सुझाव देंगे। इससे अभ्यर्थी अपनी कमियों को पहचानकर वास्तविक साक्षात्कार से पहले उनमें सुधार कर सकेंगे।

11 सितंबर तक कराएं पंजीयन

मॉक इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 तक निर्धारित गूगल शीट में अपनी जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम या पंजीयन से जुड़ी जानकारी के लिए रोजगार अधिकारी केदार पटेल के मोबाइल नंबर 9425502970 तथा चंद्रेश के मोबाइल नंबर 7389931878 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *