SSC Vacancy 2026 : SSC ने 2536 पदों पर निकाली भर्ती, 92 हजार से ज्यादा सैलरी

SSC job

SSC Vacancy 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2,536 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार और सुधार शुल्क जमा करने के लिए 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर रात 11 बजे तक का समय दिया गया है।

फीस

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन टियर-1 परीक्षा, टियर-2 परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 19,900 रुपए से लेकर 92,300 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in  पर जाएं।
  • होम पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *