CG Rape: जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग से रेप, होटल में किया ये गंदा काम

CG Rape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने 16 वर्षीय नाबालिग को कोरबा ले गया और वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

CG Rape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने 16 वर्षीय नाबालिग को कोरबा ले गया और वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 4 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ की। इसके अलावा उसके सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की गई।

Rape

4 माह पहले ट्रेन में हुई थी पहचान

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग की कोरबा निवासी अनूप साह से बातचीत होती थी। पुलिस ने संदेही की तलाश शुरू की। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किरोड़ीमल क्षेत्र में मौजूद है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनूप साह को पकड़ लिया। उसके साथ लापता नाबालिग भी मिली। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि करीब चार महीने पहले चांपा से रायगढ़ आते समय ट्रेन में उसकी पहचान अनूप साह से हुई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल नंबर के जरिए बातचीत करने लगे।

Jashpur Gangrape

जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने रेप

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन के समय उसका अपनी मां से विवाद हुआ था। इसकी जानकारी उसने अनूप को दी थी। इसके बाद अनूप ने उसे कोरबा में जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने बुलाया।

आरोपी उसे लेने चांपा पहुंचा और वहां से कोरबा ले गया। आरोप है कि कोरबा के एक होटल में उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

डोंगरगढ़ घूमने के बाद लौटे थे रायगढ़

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दोनों ट्रेन से डोंगरगढ़ गए और वहां एक-दो दिन जन्माष्टमी मेले में घूमे। इसके बाद दोनों ट्रेन से रायगढ़ लौटे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी अनूप साह के खिलाफ BNS की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *