CG News: कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के मझारटोला ग्राम पंचायत से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां प्राथमिक शाला और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टेंगनी निवासी प्रिंस सिंह पिता बिजेंद्र सिंह मझारटोला स्थित प्राथमिक शाला और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि छात्र पास के तालाब की ओर गया था, जहां गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्र की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
कल से लापता था छात्र
बताया जा रहा है कि छात्र कल से ही लापता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र तालाब तक कैसे पहुंचा?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र तालाब तक कैसे पहुंचा और घटना में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं।

