Bilaspur tiger attack farmer: किसान पर बाघ ने बोला हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें

Bilaspur tiger attack farmer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। कठमुण्डा के तुरतुरिया खार में 5 मार्च की सुबह एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। खेत जा रहे किसान शिवकुमार जायसवाल (47) पर उस वक्त हमला हुआ जब वे रबी फसल में पानी देने के लिए अपने खेत की ओर बढ़ रहे थे। पुलिया के पास अचानक हुए इस हमले ने ग्रामीणों को सन्न कर दिया, हालांकि शोर मचाने पर बाघ मौके से भाग गया। इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती मौजूदगी और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार गांव के राजू सिंह ठाकुर के खेत को अधिया पर लेकर खेती करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। शिवकुमार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हालांकि, बिलासपुर के डीएफओ सत्यदेव शर्मा का कहना है किसी जंगली जानवर ने शिवकुमार को घायल किया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

 

नदी किनारे घूमते मिला बाघ

वहीं कठमुंडा गांव से निकलकर बाघ चोरमा गांव पहुंच गया। नवधा रामायण स्थल के पास नदी किनारे घूमने पर गांव में दहशत का माहौल। वन विभाग के ने बाघ होने की पुष्टि की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *