CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। राष्ट्र गौरव प्रतिमाओं के सम्मान से जुड़े इस मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर थाना सिविल लाइन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बर्जेश स्कूल के पास स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकत की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता के आवेदन पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 और 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिमाओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपुरुषों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी व्यक्ति की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।
CCTV फुटेज की जांच जारी
पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान शहर की अन्य प्रतिमाओं के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले गए हैं। पुलिस के अनुसार, फुटेज में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होने वाली महिला द्वारा इस तरह की गतिविधि किए जाने के संकेत मिले हैं।

