Raipur News: रायपुर में नवजात का शव, भवन में मिला 1 दिन के बच्चे की लाश

Raipur News: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वार्ड नंबर 1 स्थित चुलमती भवन में करीब एक दिन के नवजात बच्चे का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *