CG News: छात्राओं को पास कराने के नाम पर भेजते थे अश्लील मैसेज, संबंध बनाने बनाया दबाव; शिक्षक गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में छात्राओं को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव बनाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान तिलक यदु के रूप में हुई है।

छात्राओं को भेजता था अश्लील मैसेज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक स्कूल में हिंदी और सामाजिक विज्ञान पढ़ाता था। आरोप है कि उसने कक्षा 9वीं की कुछ छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे और परीक्षा में पास कराने का लालच देकर संबंध बनाने का दबाव बनाया।

आरोपी की हरकतों से परेशान एक आदिवासी छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

जानकारी के अनुसार, शिकायत के दौरान शिक्षक को भी थाने बुलाया गया था। वहां उसने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए छात्रा से शिकायत नहीं करने की बात कही, लेकिन छात्रा अपने फैसले पर अड़ी रही और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

शिक्षक गिरफ्तार

शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी शिक्षक तिलक यदु के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में रमीज कुरैशी नाम का एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *