Mungeli Double Murder: सगे भाई ने सो रहे भाई-भाभी का किया मर्डर, कुल्हाड़ी से काटा

Mungeli Double Murder: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में सगे भाई ने ही अपने बड़े भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। आरोपी ने देर रात घर में घुसकर सो रहे दंपती पर ताबड़तोड़ हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

मृतकों की पहचान नंदकुमार कश्यप (56) और गौरी बाई कश्यप (52) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी उनका छोटा भाई नंदु कश्यप (46) है। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

पुलिस को किया गुमराह

वारदात के बाद आरोपी ने हत्या को लूटपाट का रूप देने की कोशिश की। उसने घर के कमरे और अलमारी खोल दी, हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को धो दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर से दुर्गंध आने पर ताला तोड़कर देखा, जहां दोनों के शव अलग-अलग बिस्तरों पर पड़े मिले।

ऐसे खुला हत्या का राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नंदु कश्यप को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जमीन विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।

जमीन विवाद में हत्या

पुलिस के मुताबिक परिवार के पास करीब 8 एकड़ पैतृक जमीन थी। जमीन के बंटवारे और माता-पिता के हिस्से की जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने भाई और भाभी की हत्या की साजिश रची और देर रात घर में घुसकर दोनों की जान ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *