CG Dog Attack: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में आवारा कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। कुत्ते ने नगर के अलग-अलग इलाकों में 13 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।![]()
जानकारी के अनुसार, आवारा कुत्ते ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। हमले में घायल सभी लोगों को तत्काल डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
3 घायलों की हालत गंभीर
टिकरापारा निवासी 60 वर्षीय भगवती यादव किराना दुकान से घर लौट रही थीं, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। वहीं संजय नगर निवासी शशिकला शिव मंदिर में पूजा करने जा रही थीं, तभी कुत्ते ने उनके हाथ और पैर पर काट लिया। इसके अलावा चिल्हाटीकला गांव की 60 वर्षीय मानो बाई बैंक के काम से डौंडीलोहारा आई थीं, जहां वे भी कुत्ते के हमले का शिकार हो गईं। तीनों का इलाज अस्पताल में जारी है।

