CG News: किसानों के लिए खुशखबरी.. प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र

CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेशभर में 354 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से किसानों को अपने धान की बिक्री के लिए नजदीक में ही खरीदी केंद्र उपलब्ध होंगे, जिससे समय, दूरी और परिवहन की परेशानी कम होगी।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों, विकासखंडों और सहकारी समितियों में नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नए उपार्जन केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे परिवहन खर्च में कमी आएगी और खरीदी केंद्रों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *