Kanker Leopard Attack: कांकेर में घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग का जाल फेल

Kanker Leopard Attack: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरोना वन परिक्षेत्र के दुधावा गांव में तेंदुए के घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुआ एक घर में जा घुसा, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। तेंदुआ जाल में फंसने के बजाय तेजी से पहाड़ की ओर भाग निकला। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि दुधावा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक पिछले कई महीनों से जारी है। अब तक तेंदुआ तीन से अधिक लोगों पर हमला कर चुका है, जिससे लोग दहशत में हैं।

 

ग्रामीणों की बढ़ती चिंता

गांव के लोगों ने वन विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। तेंदुए के बढ़ते हमलों से किसान और ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

 

वन विभाग की प्रतिक्रिया

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं और जल्द ही उसे पकड़ने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *