Raipur Breaking: मां-बेटे पर हथौड़े से हमला; बेटे का चेहरा फोड़ा, बचाने पहुंची मां से भी मारपीट

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे पर हथौड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश में हमला

घटना 29 अगस्त की सुबह जोरापारा स्थित काली मंदिर के पीछे की है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता दितेश सोनवाने वहां मौजूद था, तभी आरोपी चिंटू साहू उर्फ धीरज मौके पर पहुंचा। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

चेहरे पर हथौड़े से वार

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दितेश सोनवाने के चेहरे पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची उसकी 65 वर्षीय मां सुशीला सोनवाने के साथ भी आरोपी ने मारपीट की।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौदहापारा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चिंटू साहू उर्फ धीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *