छत्तीसगढ़ में मार्च के शुरुआत में ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा हैं जिसके कारण अब सुबह 11 बजे के बाद की धुप सताने लगी है मंगलवार को 38 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। वहीं चार जिलों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर में पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले 48 घंटे दिन और रात के तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा
रायपुर में दिन में चुभने वाली गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 21.3 डिग्री रिकॉर्ड रहा जो औसत से 2.5 डिग्री अधिक था।
रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
