CG IAS transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में राज्य के दो महत्वपूर्ण जिलों – दुर्ग और धमतरी को नए कलेक्टर मिले हैं।
आदेश कॉपी

धमतरी की कमान संभालेंगे अबिनाश मिश्रा (Dhamtari Collector Abhinash Mishra)
IAS अबिनाश मिश्रा (बैच 2018), जो रायपुर नगर निगम के आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, को धमतरी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वे नम्रता गांधी की जगह लेंगे, जिन्हें भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
दुर्ग के नए कलेक्टर बने अभिजीत सिंह (Durg Collector Abhijeet Singh)
IAS अभिजीत सिंह (बैच 2012), जो अब तक विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग के रूप में कार्यरत थे, को दुर्ग जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे ऋचा प्रकाश चौधरी की जगह लेंगे, जिन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है।
जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी
अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, दुर्ग बने।
अबिनाश मिश्रा (IAS 2018) – रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त।
रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
विश्वदीप (IAS 2019) – रायपुर जिला पंचायत के CEO से स्थानांतरित होकर रायपुर नगर निगम आयुक्त बने। उन्हें स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला।
कुमार विश्वरंजन (IAS 2020) – चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, CHiPS से स्थानांतरित होकर रायपुर जिला पंचायत CEO बनाए गए।
