CG Bike Stunt: 1 बाइक पर 5 छात्रों का स्टंट, स्कूटी पर भी 5 सवारी; नंबर प्लेट पर लिखवाया- सरकार

CG Bike Stunt: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूली छात्रों और युवकों द्वारा यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 4 से 5 छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक स्कूटी पर भी 5 युवक बैठे दिखाई दिए। कई वाहनों की नंबर प्लेट की जगह धार्मिक नाम और अन्य शब्द लिखे होने का मामला भी सामने आया है।

शहर में दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी बैठाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कई युवक और स्कूली छात्र एक ही बाइक पर 4 से 5 लोगों को बैठाकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं। कुछ युवक चलती बाइक पर स्टंट भी करते नजर आए।

तितली चौक पर स्कूटी में 5 युवक

गुरुवार को तितली चौक पर एक स्कूटी में पांच युवक सवार दिखाई दिए। सभी रेलवे स्टेशन की ओर से तितली चौक होते हुए बुधवारी बाजार की तरफ जा रहे थे।

इमलीपारा में नाबालिगों का स्टंट

इमलीपारा रोड पर स्कूल यूनिफॉर्म पहने पांच नाबालिग एक बाइक पर सवार नजर आए। बाइक पर बैठे दो छात्र दोनों ओर खड़े होकर स्टंट करते दिखाई दिए। स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क पर इस तरह की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नंबर प्लेट पर लिखवाया “जय महाकाल”

तेलीपारा रोड पर एक बुलेट बाइक की नंबर प्लेट की जगह “जय महाकाल” लिखा मिला। वहीं साइंस कॉलेज के पास खड़ी एक अन्य बुलेट की आगे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी, जबकि पीछे नंबर प्लेट की जगह काली प्लेट लगी हुई थी। कुछ वाहनों पर “सरकार” जैसे शब्द भी लिखे हुए पाए गए।

ट्रैफिक पुलिस करेगी कार्रवाई

एडिशनल SP ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और हाईटेक उपकरणों की मदद से ऐसे वाहनों की पहचान की जा रही है। वीडियो और कैमरों के आधार पर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले और स्टंट करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *