CG News: मिठाई का लालच देकर बच्चियों से अश्लील हरकत, अकेले में ले जाकर किया गंदा काम

Rape

CG News: कवर्धा में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला कबीरधाम महिला थाना क्षेत्र का है।

मिठाई का लालच देकर अश्लील हरकत

जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार 9 अगस्त की शाम आरोपी जागेश्वर साहू ने दो नाबालिग बहनों समेत पड़ोस की एक बच्ची को मिठाई का लालच दिया और उन्हें अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। आरोप है कि अकेले में ले जाकर उसने बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की।

CG News: कवर्धा में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला कबीरधाम महिला थाना क्षेत्र का है।

बच्चियों के शोर मचाने पर भागा

बताया गया कि बच्चियों ने आरोपी की हरकत का विरोध किया और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपी न्यायिक हिरासत में

महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित बच्चियों और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरोपी जागेश्वर साहू (39), निवासी उड़ियाकला, को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *