CG News: मुक्तिधाम में कुत्ते के अंतिम संस्कार; परिवार और स्थानीय लोगों में बवाल, बोले- परंपराओं के खिलाफ

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों ने इसका विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

कुत्ते को बताया परिवार का सदस्य

जानकारी के अनुसार कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। परिवार का कहना है कि वह उनके लिए परिवार के सदस्य जैसा था। इसी कारण उन्होंने उसे सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने के लिए तोरवा मुक्तिधाम में हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।

स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग, हिंदू संगठन और वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद मोती गंगवानी मुक्तिधाम पहुंचे और विरोध जताया। उनका कहना था कि मुक्तिधाम केवल मनुष्यों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित स्थान है और वहां किसी पशु का दाह संस्कार करना धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है।

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों ने इसका विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

केयरटेकर पर लगाए आरोप

स्थानीय लोगों ने मुक्तिधाम के केयरटेकर पर दो हजार रुपए लेकर पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार की अनुमति देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इसके लिए नगर निगम से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पार्षद ने पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी है।

परिवार ने दी सफाई

पालतू कुत्ते की मालकिन ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को आहत करना नहीं था। उन्होंने बताया कि कुत्ता उनके परिवार का हिस्सा था और उसकी मृत्यु के बाद भावनात्मक रूप से सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई।

पुलिस ने दी जानकारी

एडिशनल SP सिटी पंकज पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराई गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पुलिस हस्तक्षेप का मामला नहीं है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *