CG Double Murder: 65 साल के बुजुर्ग ने महिला का मर्डर किया रेप; 10 माह की बच्ची का दबाया गला

CG Double Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला और उसकी 10 माह की बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG Double Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला और उसकी 10 माह की बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मां-बेटी की मिली लाश

मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को महिला की रिश्तेदार ने थाने में सूचना दी थी कि 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की बेटी खेत में बने बोर मकान में रहती थीं। महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी, जबकि बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। लगातार पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को 65 वर्षीय भिखारीराम नागवंशी पर संदेह हुआ। दोबारा पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

महिला का मर्डर किया रेप

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने ईंट से हमला किया। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बच्ची के रोने पर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी खून से सनी धोती भी बरामद की है।

आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी को हत्या और दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *