Abhanpur Murder: पत्नी ने पति का किया मर्डर, साड़ी के पल्लू से दबाया गला, शव को घर के बाहर छोड़ा

Abhanpur Murder: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो में तालाब किनारे मिले चौकीदार परमेश्वर सिदार की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी तिजियाबाई सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 की सुबह ग्राम टोकरो के छांटा तालाब के पास स्थित टिननुमा गोदाम के सामने चौकीदार परमेश्वर सिदार का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के गले पर दबाने के निशान मिले, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पत्नी पर हुआ शक

घटनास्थल की जांच, पूछताछ, तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी तिजियाबाई सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

साड़ी के पल्लू से पति का गला दबाया

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और अक्सर उसके चरित्र पर संदेह कर मारपीट करता था। घटना की रात उसने अपने पति को अपनी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करते देखा। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी साड़ी के पल्लू से पति का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Abhanpur Murder: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो में तालाब किनारे मिले चौकीदार परमेश्वर सिदार की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी तिजियाबाई सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शव बाहर रखकर रची कहानी

पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने शव को घर के बाहर रख दिया और खुद अंदर चली गई। बाद में दरवाजा बाहर से बंद होने का आभास कराने के लिए उसने सिटकनी का इस्तेमाल किया। सुबह लोगों की आवाजाही शुरू होने पर उसने अंदर से शोर मचाया। गांव के एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला तो वह घटना से अनजान बनकर रोने लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी भेजी गई जेल

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 5 अगस्त 2026 को तिजियाबाई सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Dongargarh BJP: डोंगरगढ़ में 111 इस्तीफों के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन; मंडल इकाई भंग, 5 नेता निष्कासित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *