Raipur Murder: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के तालाब में मिली युवती की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी करण तांडी को हिरासत में लिया है।![]()
प्रेम संबंध में चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार नंदनी जैन और करण तांडी की तीन साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कथित तौर पर बेवफाई के शक को लेकर विवाद चल रहा था।
गला दबाकर हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन दोनों की मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से नंदनी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
शव डेंस के खेत में फेंककर फरार
हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को WRS कॉलोनी स्थित डेंस के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी करण तांडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।



