Raipur Breaking: रायपुर के APL थर्मल पावर प्लांट में गिरी क्रेन, मचा हड़कंप; कर्मचारी की हालत गंभीर

Raipur Breaking: रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक क्रेन गिरने से औद्योगिक हादसा हो गया। हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया, जबकि अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बॉयलर एरिया में हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11:42 बजे प्लांट के बॉयलर क्षेत्र में कार्य के दौरान अचानक क्रेन गिर गई। हादसे के समय वहां कई कर्मचारी मौजूद थे। घटना में एक कर्मचारी को मामूली चोटें आईं।

ERT ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) मौके पर पहुंची। घायल कर्मचारी का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Raipur Breaking: रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक क्रेन गिरने से औद्योगिक हादसा हो गया। हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया, जबकि अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

सुरक्षा के लिए क्षेत्र किया गया सील

हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई। साथ ही क्रेन गिरने से उपकरणों और अन्य संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

जांच शुरू

प्लांट प्रबंधन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे की वजह स्पष्ट होगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *