Raipur News: रायपुर में सीता माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

Raipur News: रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर जताया विरोध

बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी _wasim_ahmed_ से माता सीता और हिंदू साधु-संतों के संबंध में कथित आपत्तिजनक पोस्ट की गई। संगठन का दावा है कि यह अकाउंट रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र निवासी वसीम अहमद का है। हालांकि पुलिस ने अभी तक अकाउंट की पुष्टि नहीं की है।

कार्रवाई की मांग

बजरंग दल का कहना है कि इस पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, इंस्टाग्राम अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आंदोलन की चेतावनी

बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन तेज करेगा। संगठन के प्रांत सह-संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *