CG Job: नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

CG Job: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। रायपुर के लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से 137 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और नर्सिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

5 प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी हिस्सा

रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड सहित पांच प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए चयन करेंगी।

Job Fair

10वीं पास भी सकेंगे आवेदन

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर और नर्सिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

बस ये दस्तावेज जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल एवं छायाप्रति शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो और बायोडाटा लेकर पहुंचना होगा।

Cg Job

बलौदाबाजार में भी लगेगा रोजगार मेला

जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में भी बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां विभिन्न निजी कंपनियां 194 पदों पर भर्ती करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *