CG News: चलती ट्रेन के टॉयलेट में युवक की लाश, गार्ड ने खिड़की से लटका देखा शव

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले 30 वर्षीय गुरुवार सिंह का शव पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। यह घटना बीना रेलवे स्टेशन के पास सामने आई। पुलिस ने मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की है। मामले की जांच जारी है।

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले 30 वर्षीय गुरुवार सिंह का शव पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। यह घटना बीना रेलवे स्टेशन के पास सामने आई। पुलिस ने मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की है। मामले की जांच जारी है।tcw

उज्जैन घूमने गया था युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुवार सिंह अपने एक दोस्त के साथ उज्जैन घूमने गया था। परिजनों ने बताया कि वह बाइक बेचने के बाद यात्रा पर निकला था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार बीना के लिए रवाना हो गया।

गार्ड ने देखा शव

जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात भोपाल से रवाना हुई थी। करीब दो घंटे बाद ट्रेन के गार्ड की नजर जनरल कोच के शौचालय की खिड़की से लटके युवक पर पड़ी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोका गया।

आधार कार्ड से हुई पहचान

बीना स्टेशन पर जीआरपी ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान कोरबा निवासी गुरुवार सिंह के रूप में हुई।

हर पहलू से जांच जारी

जीआरपी के अनुसार ट्रेन में मौजूद कुछ यात्रियों ने बताया कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से जनरल कोच में सवार हुआ था और कुछ समय तक कोच के गेट के पास बैठा था। इसके बाद वह कब शौचालय की ओर गया और घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *