Bijapur Farmer Death: बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह खेत में जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के पास खड़ा सूखा पेड़ अचानक गिरने से उसकी चपेट में आए किसान की मौके पर ही मौत हो गई।![]()
जानकारी के अनुसार, ग्राम जरगोया निवासी किसान अनिराम पेरमा बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में जुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के पास खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से किसान को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

